25 September 2022

फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई में ढिलाई पर चेतावनी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को लिखा पत्र

लखनऊ।परिषदीय स्कूलों में मिले फर्जी शिक्षकों व कर्मचारियों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इसमें उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर प्रशासन की तीन सदस्यीय समिति से भी कार्रवाई कराएं। उन्होंने जिलों से 30 सितंबर तक कार्रवाई का ब्योरा देने को कहा है।



उन्होंने कहा है कि आगरा विवि से जुड़े प्रकरणों को छोड़कर अन्य सभी में कार्रवाई कराएं। उन्होंने जिला स्तरीय समिति से समीक्षा कराकर दोषी शिक्षकों, कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, सेवा समाप्ति या वसूली की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बीएसए के स्तर से बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए शासन ने अपर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हर जिले में समिति बनाई है। समिति में अपर पुलिस अधीक्षक सदस्य और बीएसए सदस्य सचिव हैं। यही कमेटी कार्रवाई तय करेगी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more