UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 September 2022

विद्यालय में बच्चों से शराब मंगाकर पीते थे प्रधानाध्यापक

रसूलाबाद (कानपुर देहात)। अननपुर संविलियन विद्यालय में प्रधानाध्यापक की ओर से बच्चों से शराब मंगाकर पीने का मामला सामने आया है। बीईओ की जांच में इसकी पुष्टि भी है। इस पर प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति करने के साथ उनका वेतन रोका गया है। वहीं, विद्यालय देर से आने के मामले में दो शिक्षकों का भी वेतन रोका गया है।





बरबाद मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के पुष्पेंद्र यादव ने अजनपुर संविलियन विद्यालय में शिक्षकों के देर से आने और बच्चों से शराब मंगाकर पीने की शिकायत की थी। बुधवार को इसकी जांच की गई तो प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह विद्यालय से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवकुमार के साथ शराब पीत हैं। एक ग्रामीण के घर पर शराब पार्टी होती है। बच्चों से शराब मंगाने की बात की पुष्टि के लिए अलग अलग बच्चे से बयान लिए गए। ग्रामीणों से भी बातचीत की। इसमें जूनियर विद्यालयों के बच्चों से शराच मंगवाने की पुष्टि हुई है उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में खाली बोतलें भी मिली है।



बीईओ ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है देरी से विद्यालय आने और विद्यालय में अव्यवस्था होने पर शिक्षक शिवप्रकाश त्रिपाठी व मोहिनी कटियार का भी वेतन रोका गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more