25 September 2022

शिक्षकों की मांग : या तो प्रमोशन करें या फिर पद के अनुरूप वेतन

पीलीभीत, दिव्य प्रकाश ब्यूरो । यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर बीएसए अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने ज्ञापन में मांग





यूनाइटेड टीचर्स  एसोसिएशन ने दिया बीएसए को ज्ञापन
की कि जिले के सैकड़ों शिक्षक लंबे अरसे से प्रधानाध्यापक के पद का दायित्व निभाते चले आ रहे हैं जबकि उनको वेतन सहायक अध्यापक पद का दिया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि उनका प्रमोशन हेड मास्टर के पद पर कर दिया जाए या फिर उनको पद के अनुरूप वेतन दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला मंत्री मोहम्मद अकरम, सर्वेश कुमार, मोहम्मद अजहर हुसैन, प्रदीप कुमार, भावना, शिव किशोर रस्तोगी, पूरनलाल, मुजीब, साहिल वर्तमान शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more