24 September 2022

स्कूलों में सभी रिक्त पदों पर जल्द करें पदोन्नति


सीतापुर उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर बुधवार को सभी 19 ब्लॉकों में शिक्षकों ने बीईओ को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए पदोन्नति सहित अन्य मांगों पर अमल करने की गुहार लगाई।






जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर बीईओ को के माध्यम से बीएसए को ज्ञापन भेजा गया। ब्लॉक मिवख बीआरसी पर जिलाध्यक्ष रविंद्र स्थित व ब्लॉक मंत्री महेश सिंह ब्लॉक कार्यसमिति ने ज्ञापन सौंपा।





ब्लॉक खैराबाद पर अध्यक्ष पवन सिंह, विवेक पंडित, अनुपम मिश्रा, विजय शंकर सिंह, प्रदीप वर्मा व ब्लॉक कमेटी ने ज्ञापन सौंपा। रेउसा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पांडे व मंत्री सच्चिदानंद अवस्थी ने ज्ञापन दिया। ब्लॉक लहरपुर में ज्ञान वर्मा व उनके सदस्यों ने ज्ञापन दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more