UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 November 2022

शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को पीटा


फिरोजाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी मदनपुर ने शिक्षकों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और फ़ाइलों को फाड़ने का आरोप लगाया है। खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर सिससागंज पुलिस ने दो शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह का कहना है कि वह अपने कार्यालय मदनपुर पर नोटिस देने पर रंजिश में हमले का आरोप बृहस्पतिवार को बैठे थे। तभी प्राथमिक विद्यालय घौनई नगला खंगर में तैनात शिक्षक अमित कुमार और मनोहर उनके कार्यालय में घुस आए। अभद्रता करने के साथ ही गिरेवान पकड़ लिया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। 


 



इस दौरान बचाने आए एक और युवक को पीट दिया। आरोपी शिक्षकों ने कार्यालय में रखी सरकारी फाइलों को फाड़ देने के साथ सरकारी कार्य में भी बाघा डाली। उनका कहना है कि उन्होंने शिक्षकों को नोटिस जारी किया था। जिसको लेकर यह लोग रंजिश मानने लगे। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आरोपी शिक्षक वहां से चले गए। थाने पहुंचे पीड़ित खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही तहरीर दी। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आघार पर कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more