UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 December 2022

पहले गुरुजी पढ़ेंगे, फिर बच्चों को पढ़ाएंगे एनसीईआरटी का कोर्स


लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में सीबीएसई का कोर्स लागू करने से पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई जा रही है।


अधिकारियों के अनुसार बीते साल एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने पर कई जगह शिक्षकों को पढ़ाने में दिक्कत हुई थी। उसी से सबक लेते हुए इस बार प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। एससीईआरटी की निदेशक शुभा सिंह के अनुसार नए सत्र में कक्षा तीन तक एनसीईआरटी की किताबें लागू करने की योजना है। कैबिनेट से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने पर आगे की कार्यवाही शुरू होगी। फिलहाल चौथी से आठवीं कक्षा तक की किताबों की छपाई की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि कोई बड़ी अड़चन न आई तो इस बार समय से किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more