UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 December 2022

तीन जिलों में बेसिक शिक्षा योजनाओं की होगी जांच, स्कूल, कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण करेगी टीम


तीन जिलों में बुनियादी शिक्षा की योजनाओं की जांच होगी। बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में सामने आया कि बुलन्दशहर, बलिया और आजमगढ़ में बेसिक शिक्षा के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के क्रियान्वयन की प्रगति संतोषजनक नहीं है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने रविवार को इन जिलों के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।



बुलन्दशहर के लिए उप निदेशक एमडीएम हरवंश सिंह, समग्र शिक्षा अभियान के वरिष्ठ विशेषज्ञ नंद कुमार और लेखाधिकारी एससीईआरटी प्राची वर्मा, बलिया के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय के उपनिदेशक अमरेन्द्र सिंह, डायट के उप प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह व समग्र शिक्षा के सहायक लेखाधिकारी अमित कु. शुक्ला की टीम गठित की गई है। आजमगढ़ बेसिक शिक्षा में डीडी अशोक कुमार, प्रभारी सीएसआर समग्र शिक्षा श्याम किशोर व वरिष्ठ लेखाधिकारी प्रयागराज सरोज प्रजापति को भेजा जाएगा।


स्कूल, कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण करेगी टीम

इन जिलों में टीम दो दिवसीय प्रवास करके दो प्राथमिक स्कूल, दो उच्च प्राथमिक स्कूल, दो ब्लाक संसाधन केन्द्र समेत दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और शिक्षक संकुल के एक स्कूल का स्थलीय निरीक्षण करेगी। इसमें ऑपरेशन कायाकल्प के कामों की प्रगति, पोर्टल के आधार पर वित्तीय व भौतिक प्रगति, इस वर्ष के कम्पोजिट ग्राण्ट के उपभोग की स्थिति, निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक संदर्शिका की समीक्षा की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more