UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 December 2022

राज्य एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन में इस साल से साक्षात्कार की अहमियत बढ़ी, जानिए क्यों?


प्रयागराज । राज्य एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन में इस साल से साक्षात्कार की अहमियत बढ़ गई है। पहले साक्षात्कार और प्रस्तुतिकरण पर पांच अंक मिलते थे। अब आवेदकों को 20 अंक मिलेंगे। 








20 अंकों में आठ-आठ नंबर विषय / सामान्य ज्ञान और अभिव्यक्ति की योग्यता जबकि चार अंक व्यक्तित्व परीक्षण के लिए रखे गए हैं। पहले जिला, मंडल और राज्य स्तर पर चयन समिति गठित होती थी, इस साल शिक्षा निदेशालय स्तर पर भी कमेटी का गठन किया गया है। 


कुल 18 पुरस्कारों में दो-दो प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक के लिए जबकि 14 शिक्षकों के लिए निर्धारित हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more