हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 April 2023

स्कूल में दूसरे धर्म की प्रार्थना कराने पर हंगामा, प्रधानाचार्य सहित तीन सस्पेंड


हाथरस। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों से दूसरे धर्म की प्रार्थना कराने के आरोप में बुधवार को अभिभावकों और कई संगठनों से जुड़े लोगों ने कई घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। स्कूल के गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर पुलिस के साथ पहुंच गए और लोगों को समझाया। डीएम ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने प्रधानाचार्य और दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

अलीगढ़ रोड पर बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें इस स्कूल के बच्चे दूसरे धर्म की प्रार्थना करते दिख रहे हैं। बताते हैं कि इन बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी थी कि स्कूल के मैदान में उनसे दूसरे धर्म की प्रार्थना कराई गई थी। बुधवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। भारत स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा, बजरंग दल के प्रशांत मिश्र सहित आरएसएस के कुछ पदाधिकारी भी पहुंच गए। इन लोगों ने गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने स्कूल के गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश की । इस पर स्कूल के सुरक्षाकर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more