हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 April 2023

ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें : आनंदीबेन



ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें आनंदीबेन
लखनऊ,। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निर्देश दिए हैं कि गांवों के कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उच्चशिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए। वह बुधवार को राजभवन में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यलाय लखनऊ की नैक ग्रेडिंग के लिए तैयार सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा कर रही थीं। विश्वविद्यालय पहली बार नैक के लिए रिपोर्ट दाखिल करने जा रहा है।


राज्यपाल ने रिपोर्ट में सभी सातों क्राइटेरिया पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए व्यापक सुधार के निर्देश दिए। क्राइटेरिया एक में क्यूरीकुलम डिजाइन एण्ड डेवलेपमेंट पर तैयार प्रस्तुतिकरण की राज्यपाल ने सराहना की। उन्होंने इस क्राइटेरिया रिपोर्ट के हाइपर लिंक में गतिविधि दर्शाने वाले फोटो लगाने का सुझाव दिया। क्राइटेरिया दो में टीचिंग, लर्निंग एण्ड इवैलुएशन पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय ऐसे गांवों से सम्पर्क करें, जहां कक्षा 12 तक के छात्र हों।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more