हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 April 2023

अटल विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा मई में



लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालयों में दाखिले के लिए परीक्षा मई में होगी और काउंसलिंग जून में। कक्षाएं जुलाई में शुरू कर दी जाएंगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में इस पर सहमति बनी।

मुख्य सचिव को बैठक में बताया गया कि विद्यालय लोगो और ड्रेस डिजाइन व रंग को फाइनल कर लिया गया है। छात्रों की चयन प्रक्रिया ‘मंडल स्तरीय निगरानी समिति’ द्वारा की जाएगी। पीजीटी और टीजीटी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता नेशनल काउंसिल फार टीचर एजुकेशन द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more