हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 April 2023

पति-पत्नी की चुनाव में लगी ड्यूटी, एकल अभिभावकों की ड्यूटी न लगाने और पति-पत्नी में से किसी एक की ड्यूटी लगाने की मांग की।


प्रयागराज, । नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में पति-पत्नी की एकसाथ ड्यूटी लगाए जाने से उनको बच्चों की चिंता सता रही है। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने बुधवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार को ज्ञापन देकर निकाय चुनाव में गर्भवती, 58 साल पूरी कर चुकीं, गंभीर रोग से पीड़ित शिक्षिकाओं व एकल अभिभावकों की ड्यूटी न लगाने और पति-पत्नी में से किसी एक की ड्यूटी लगाने की मांग की।


सीडीओ ने आश्वासन दिया कि जो बेहतर होगा वह किया जाएगा। इसी क्रम में पदाधिकारियों ने सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी से मिलकर रमजान महीने के अंतिम जुमा के दिन अवकाश देने का अनुरोध किया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष वीथिका अमरनाथ, महामंत्री अनुरागिनी सिंह, उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, संगठन मंत्री कविता त्रिपाठी, इंदु शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, मधुमिता श्रीवास्तव, जलज वार्ष्णेय व अनुपमा आदि शामिल रहीं।


ममता मिश्रा (कार्मिक कोड ई 1800) और उनके पति अंकित कुमार (कार्मिक कोड ई 5421) की एकसाथ निकाय चुनाव में ड्यूटी लगी है। इनकी दो साल की बच्ची की देखभाल के लिए घर में कोई नहीं है।

रागिनी गुप्ता (कार्मिक कोड ई 1883) और उनके पति कृष्ण बाबू गुप्ता (कार्मिक कोड ई 5730) की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगी है। इनकी दो साल चार महीने की बच्ची की देखभाल के लिए घर में कोई नहीं है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more