हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 April 2023

शिक्षकों ने की अलविदा जुमा के दिन अवकाश की मांग




लखनऊ। शिक्षक संगठनों ने रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमा के दिन अवकाश की मांग की है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने बेसिक शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर यह मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी अवकाश सूची में पहले इस अवकाश का उल्लेख होता था। इस बार अलविदा जुमा का अवकाश घोषित नहीं किया गया है। यूटा के सत्येंद्र पाल सिंह ने तमाम आस्था का हवाला देते हुए 21 अप्रैल को अवकाश घोषित करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने भी सरकार से रमजान के अंतिम शुक्रवार 21 अप्रैल को अवकाश घोषित करने की मांग की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more