हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 April 2023

लू के बाद अब कई जिलों में बारिश - बिजली की चेतावनी



लखनऊ। मौसम के मिले-जुले तेवर आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे, इसकी शुरुआत बुधवार से हो चुकी है। एक ओर कानपुर, प्रयागराज और लखीमपुर खीरी लू की चपेट में रहे तो दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद आदि इलाकों में बारिश ने भिगोया । मौसम विभाग के मुताबिक बदलते मौसम का असर अगले दो-तीन दिनों तक रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ ने कई जिलों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।


प्रयागराज में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री, सुल्तानपुर में 43.5, अयोध्या में 43, फुर्सतगंज में 43, कानपुर में 42.9 और लखीमपुर खीरी में 42, बलिया में 42.5, बस्ती 43, झांसी 43.6, हमीरपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more