हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 April 2023

निशुल्क किताबें पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे



शैक्षिक सत्र 2023-24 के पहले दिन नगर क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जो राजापुर के मोहल्लों से होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई।

इसके बाद बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। सभी छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक भी वितरित की गई। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद अमानउल्ला, एआरपी स्मिता श्रीवास्तव, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय हरवारा प्रथम व द्वितीय, अतरसुइया, नया कटरा, प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर आदि से भी रैली निकाली गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more