हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 April 2023

निरीक्षण में 94 शिक्षक अनुपस्थित, जवाब तलब


बलरामपुर,  जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी शिक्षा परखने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग टीम ने सभी विकास खंडों में स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 21 फरवरी से 29 मार्च तक किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान इन दिनों 94 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों का बीएसए ने तत्काल रूप से वेतन/मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। साथ ही तीन दिवस के भीतर साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी बीएसए ने दी है।


बेसिक शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर बीएसए टीम ने जिले के परिषदीय विद्यालयों का 21 फरवरी से 29 मार्च तक समस्त विकास खंडों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 29 सहायक अध्यापक तीन प्रधानाचार्य, 57 शिक्षामित्र के साथ पांच अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए थे। बेसिक शिक्षाधिकारी ने निरीक्षण


शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करना उद्देश्य

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि स्कूल शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर जिले के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जा रहा है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बुनियादी शिक्षा की मजबूती के साथ छात्र व शिक्षक की शत-प्रतिशत उपस्थिति, बच्चों को संसाधनों की उपलब्धता, खेल सामग्री, मध्यान भोजन, रंगाई पुताई सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता का बिंदुवार निरीक्षण किया जाना है। निरीक्षण में मिली कमियों के आधार पर संबंधित प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक व अनुदेशकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

संतोषजनक जवाब न देने वालों के ऊपर की जाएगी कार्रवाई के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया. 


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more