हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 April 2023

निरीक्षण में छात्र संख्या मिली कम,संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश


 

निरीक्षण में छात्र संख्या मिली कम





एसडीएम पदम सिंह ने मंगलवार को परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। उनको कहीं छात्र संख्या कम मिली तो कहीं गंदगी का अंबार मिला एसडीएम ने शिक्षकों से नाराजगी जताई। उन्होंने छात्र संख्या बढ़ाने और सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।




एसडीएम ने मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुझहा, गुजरपुर पमारान, प्राथमिक विद्यालय रहसिंहपुर महलवार करनपुर दत्त का निरीक्षण किया पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुझहा में छात्र संख्या कम होने पर शिक्षकों से नाराजगी जताई। संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने प्रधानाध्यापक को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए तहसीलदार संतोष कुशवाहा ने संविलयन विद्यालय नगला हूसा, प्राथमिक विद्यालय तक को मईया, वीरपुर और बिरसिंहपुर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिए।  

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more