हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 April 2023

सर्वोदय स्कूलों में दाखिले शुरू



लखनऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से लगभग सात हजार नव प्रवेशित विद्यार्थियों के साथ पहली अप्रैल से शैक्षिक सत्र प्रारंभ कर दिया गया है।

सभी वर्गों के बीपीएल परिवार के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक निशुल्क शिक्षा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक विद्यालय में 490 विद्यार्थियों की क्षमता के 94 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे है। सर्वोदय विद्यालयों में 60 अनुसूचित जाति जनजाति, 25 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 15 सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more