हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 April 2023

यूपी में कोरोना जैसे लक्षण वाले लोगों की होगी जांच


कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया है। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में आने वालों तथा भर्ती मरीजों में खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत के लक्षण वालों की 24 घंटे के अंदर कोरोना जांच कराने को कहा गया है।


रैपिड रिस्पांस व सर्विलांस टीमों को फिर सक्रिय किया जाएगा। जांच के लिए सभी कोविड प्रयोगशालाओं को सक्रिय करने और अस्पतालों में मॉस्क के प्रयोग सहित अन्य कोविड नियमों का पालन करने को कहा गया है।

232 नए केस स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 232 नये केस मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 62 केस गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 991 हो गई है। विभाग के सचिव रविंद्र द्वारा समय रहते पूरी तैयारी करने के निर्देश सभी मंडलायुक्त, अपर स्वास्थ्य निदेशकों, डीएम, सीएमओ व सीएमएस को दिए गए हैं और लैब को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ में 50 संक्रमित P05

06

हजार से अधिक नए मरीज पिछले 24 घंटे के दौरान देश में मिले

प्रतिशत है देश में संक्रमण की दैनिक दर

3.39

सात माह बाद सर्वाधिक केस

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,050 नए मामले आए हैं, वहीं 14 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,45,104 हो गई है।

टीकाकरण बढ़ाएं सभी राज्य केंद्र
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस पर चिंता जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने राज्यों को टीकाकरण तेज करने, बढ़ते संक्रमण से सतर्क रहने और इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों और अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ ऑनलाइन बैठक में मंडाविया ने कोरोना के बढ़ते मामलों को हल्के में नहीं लेने की सलाह दी। उन्होंने राज्यों से10-11 अप्रैल को सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more