हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 April 2023

बीईओ कार्यालय से शिक्षकों पर किताबें ले जाने का दबाव


शिक्षा महानिदेशक की सख्ती की बावजूद भी शिक्षकों पर किताबें ले जाने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रधानाध्यापकों के मोबाइल नंबर पर बीईओ कार्यालय से मैसेज भेजकर किताबें ले जाने के लिए कहा रहा है। जबकि विद्यालयों तक किताबे पहुंचाने की जिम्मेदारी बीईओ कार्यालय की है। इससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है।


जोन चार बीईओ कार्यालय से डब्लूआरसी सआदतगंज के निकट के स्कूल प्रधानाध्यापकों के मोबाइल पर मैसेज भेजा गया कि वो खुद आकर किताबें ले जाएं। बच्चों को वितरित कराएं। कुछ शिक्षकों ने आपत्ति जतायी लेकिन कार्रवाई के डर से किताबें खुद लेकर आए। अब स्कूलों में आने वाले बच्चों को किताबें बांट रहे हैं।

बीईओ की थी किताबें स्कूलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more