हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 April 2023

शिक्षक मोर्चा का आंदोलन 11 को



लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा की शुक्रवार को हुई बैठक में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 अप्रैल को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। नगर निगम महासंघ मोर्चा के अध्यक्ष अतुल मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महासचिव शशि मिश्रा ने बताया कि सभी जनपदों में कर्मचारी आंदोलन के लिए तैयार हैं। लखनऊ के अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ का धरना बीएन सिंह प्रतिमा स्थल पर 12 से बजे से शुरू होगा। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र के अलावा संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश मिश्र सहित घटक के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more