हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 April 2023

शिक्षामित्रों का हो नियमितीकरण, बढ़े मानदेय



लखनऊ। उप्र बीटीसी शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई बैठक में शिक्षामित्रों का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव कहा कि बढ़ती महंगाई में 10 हजार रुपये में शिक्षामित्रों का गुजारा मुश्किल हो रहा है। वर्षों से वे नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर ठोस निर्णय नहीं ले रही है।




दारुलशफा स्थित संघ कार्यालय में हुई इस बैठक में उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षकों की भांति काम भी करते हैं। इसके बाद भी उन्हें शिक्षकों की सुविधा और वेतन नहीं दिया जाता। यह उचित नहीं है। उन्होंने शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल और उनका भी जिले के अंदर तबादला करने की मांग की। महामंत्री संदीप दत्त ने परिषदीय शिक्षकों को 30 ईएल व सामूहिक बीमा राशि 10 लाख करने की मांग उठाई। इस दौरान तीन साल पूरा होने पर वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, सहारनपुर, शामली, ललितपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनरग, महाराजगंज, अमेठी, सुल्तानपुर समेत कई जिला इकाइयों को भंग कर दिया गया। मंडल अध्यक्षों को एक माह में नई इकाई के गठन के निर्देश दिए गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more