हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 May 2023

राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता छह जून से, स्कूली बच्चे करेंगे शिरकत



लखनऊ। राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता ( अंडर-19 ) का आयोजन छह जून से देश में अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। इसमें यूपी के भी स्कूली बच्चे शामिल होंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान की ओर से प्रदेश के सभी डीआईओएस व बीएसए को पत्र भेजकर चयनित खिलाड़ियों को कोचिंग कैंप में भेजने को कहा गया है।

इसमें बास्केटबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, खो-खो, कबड्डी, शूटिंग, हैंडबॉल तथा जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं दिल्ली में छह जून से 12 जून तक होंगीं। बॉक्सिंग व एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं छह से नौ जून तक भोपाल में, हॉकी व बैडमिंटन आठ से 12 जून के बीच ग्वालियर, फुटबॉल, जूडो, वॉलीबाल व टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं 10 से 13 जून तक भोपाल में होंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित खिलाड़ियों के पूर्व प्रशिक्षण की व्यवस्था राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या में गई है। वहीं से टीम व एकल प्रतियोगिता वाले खिलाड़ियों को तय स्थान पर भेजा जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more