हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 May 2023

UPSC : 6 जोन, 33 सेक्टरों में होगी आईएएस प्री परीक्षा



प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग की 28 मई को होने वाली सिविल सेवा प्री परीक्षा में 44058 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा जिले के 102 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसके लिए छह जोन और 33 सेक्टरों में जिले को बांटा जाएगा। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सोमवार को मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। परीक्षा के दौरान जिले में कुल 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट पर लगभग तीन केंद्रों की जिम्मेदारी होगी। सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को केंद्र में एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा, 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more