हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 May 2023

स्कूलों में समर कैंप का पता नहीं, गुरु जी मना रहे छुट्टी


प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने इस वर्ष से अपने शैक्षिक कैलेंडर में माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप - समर क्लासेस चलाने का निर्देश दिया था। स्कूलों में छुट्टियां तो हो गईं, लेकिन समर कैंप को लेकर फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं की गई है।


शहर के कुछ निजी स्कूलों में समर कैंप के आयोजन हो रहे हैं, लेकिन राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भी गर्मी की छुट्टी मनाने की तैयारी में हैं। सभी माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप के आयोजन का निर्देश यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने जारी किया था।

समर कैंप समर क्लासेस में बच्चों को गीत, नृत्य, सिलाई, कढ़ाई, अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने, पारंपरिक खेल हस्तशिल्प, सृजनात्मक लेखन, चित्रकला, रंगोली, अभिनय आदि का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है.

राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त यानी एडेड स्कूलों में किसी भी प्रकार की तैयारी इसके लिए अभी तक नहीं की गई है। बच्चों के साथ शिक्षक भी छुट्टियों में परिवार के साथ बाहर घूमने की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप का आयोजन कैसे होगा, इसको लेकर संशय है।

स्कूलों को निर्देश दिया गया है, बोर्ड की तरफ से जून तक इसकी व्यवस्था कराने का समय दिया गया है। निगरानी कराते हुए समर कैंप का आयोजन कराया जाएगा।

• पीएन सिंह, डीआईओएस

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more