कन्नूर | केरल दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 55 साल बाद अपने स्कूल की शिक्षिका से मिलने उनके घर पहुंचे। शिष्य को उपराष्ट्रपति के रूप में देख भावुक रत्ना नायर ने कहा, इससे बेहतर गुरु दक्षिणा कुछ नहीं हो सकती। नायर पन्नियानूर ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहती हैं। धनखड़ सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में उनके छात्र थे। धनखड़ ने नायर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, नायर ने धनखड़ दंपती को नारियल पानी के साथ इडली खिलाई।
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें
Follow Channel
Home
› घर पहुंचे धनखड़ को देखकर शिक्षिका बोलीं- इससे बेहतर गुरु दक्षिणा नहीं

