UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 May 2023

परिषदीय स्कूलों में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर चर्चा आज


वाराणसी,। परिषदीय स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए पूरे राज्य के शिक्षक 24 मई को बनारस में मंथन करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के मिशन शिक्षण संवाद के तहत केराकतपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में एक दिनी चिंतन शिविर लगेगा। इसमें प्रदेश भर के 200 से ज्यादा नवाचारी शिक्षक शामिल होंगे।


शिविर का नेतृत्व मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार करेंगे। इसमें जून में खुल रहे विद्यालयों में शैक्षिक सामग्रियों की उपलब्धता, शिक्षण स्तर में सुधार के साथ स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चरणबद्ध क्रियान्वयन पर भी चर्चा होगी। प्रदेश भर से जुटे नवाचारी शिक्षकों को इस नीति के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। मिशन शिक्षण संवाद की तरफ से प्रदेश के सभी जनपदों में बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें आने वाली दिक्कतों और इनके निवारण पर भी चर्चा होगी।

मिशन शिक्षण संवाद के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर ‘पढ़ाई से प्रतियोगिता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जनपदों में बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। संवाद टीम के रवींद्र कुमार सिंह तथा जनपद एडमिन सरिता राय के अनुसार शिविर में सभी शिक्षक बच्चों के लिए उपयोगी वर्कशीट व अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराने के संबंध में सुझाव देंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more