UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 May 2023

नहर में डूबने से बेसिक शिक्षक की मौत

ललितपुर
राजघाट रोड स्थित लोअर राजघाट कैनाल में नहाते समय एक शिक्षक अपने मित्र के साथ अचानक डूबने लगे। राहगीरों ने एक को किसी तरह बाहर निकाला और दूसरे की खोजबीन के लिए नहर बंद करवायी। दोनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।

कस्बा राजघाट में रहने वाले दिगपाल सिंह (27) पुत्र फतेह सिंह तोमर सरकारी शिक्षक थे और नौहरकलां परिषदीय स्कूल में उनकी तैनाती थी। सोमवार को मुहल्ला पिसनारी निवासी मित्र पुनीत पुत्र रमेश चंद्र के साथ वह लोअर राजघाट कैनाल में नहाने गए थे। दोनों नहा ही रहे थे कि तभी पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों डूबने लगे। नहर रोड से गुजर रहे लोगों ने तौलिया का छोर फेंककर पुनीत को किसी तरह बाहर निकाल लिया लेकिन कूछ दूर दिखाई देने के बाद दिगपाल पानी में डूब गया। आनन फानन में सिंचाई विभाग अफसरों से संपर्क करके नहर बंद करायी गयी। नहर का जलस्तर कम होने पर दिगपाल घटनास्थल से पचास फुट दूर पड़े मिले। ग्रामीण दोनों को लेकर जिला चिकित्सालय गए। यहां चिकित्सकों ने दिगपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उनका विलाप देखकर अन्य लोगों की आंखे नम हो गयीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more