UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 May 2023

एक हेडमास्टर और आठ शिक्षकों का रोका वेतन


रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने पर एक प्रधानाध्यापक और आठ सहायक अध्यापकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। साथ ही छह शिक्षामित्रों और छह अनुदेशकों का मानदेय भी रोक दिया गया है। सभी लोगों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण आख्या की समीक्षा के बाद कार्रवाई की गई। हथकुई की प्रधानाध्यापक कमला सिंह के साथ ही सहायक अध्यापकों में शामिल धरई भुवालपुर की कुसुम लता शर्मा, कल्याणपुर सुरजई की पूजा वर्मा, हथकुई के विक्रम चौहान, कल्याणपुर सुरजई की अनामिका सिंह, जड़ैया की प्रिया तिवारी, निनावां की दिव्या श्रीवास्तव, जड़ैया के बृजेश कुमार और बैरिहाखेड़ा के शब्बीर अहमद गैरहाजिर मिले।

अजीतपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिद्धार्थ सिंह भी अनुपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापकों, चतुर्थ श्रेणी कर्मी का एक-एक दिन का वेतन रोका गया। अनुदेशकों में अजीतपुर के शिवम वाजपेयी, मधुकरपुर के वीरेंद्र कुमार, आरती श्रीवास्तव, अरुण कुमार पांडेय, आनापुर की अलका सिंह, तौली के पवन कुमार, शिक्षामित्रों में जड़ैया के कृष्ण कुमार त्रिपाठी, कल्पलता, मखदूमपुर की राजवती, चक पीरशाह की नीता सिंह, पूरे मगरहन की मीना देवी, पूरे पंडित की मोनी सिंह भी गैरहाजिर मिलीं। सभी का एक दिन का मानदेय रोका गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more