हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 May 2023

छुट्टियों में स्कूलों में रखे खाद्यान्न पर रखी जाएंगी नजर, ताकि न हो चोरी


सरकारी स्कूलों में रखे गए खाद्यान्न पर अफसरों की नजर होगी। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्कूलों में रखा गया खाद्यान्न पर नजर बनाकर रखे, ताकि खाद्यान्न स्कूलों में सुरक्षित रखा रहे।


परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित हो गया है। अफसरों के मुताबिक कुछ स्कूलों में बच्चों का खाद्यान्न गेहूं और चावल रखा हुआ है। स्कूल बंद है और खाद्यान्न चोरी ना हो इसलिए स्कूलों में जाकर नजर बनाकर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी और सम्बंधित को निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में रखा खाद्यान्न सुरक्षित रहें इसलिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more