हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 September 2023

आंगनबाड़ी वर्कर को दो माह से नहीं मिली पोषण सामग्री


बाबागंज, संवाददाता। ग्राम पंचायत बनकुरी की कार्यकत्री को समूह की महिला दो माह से पोषण सामग्री नहीं दे रही है। खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज को दिए शिकायत पत्र में आंगनबाड़ी वर्कर मीना चौधरी ने लिखा है कि केन्द्र प्रथम पर वह व द्वितीय पर नीतापुरी कार्यरत हैं। दोनों केंद्रों पर दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष विमला देवी पत्नी राम गोपाल ने आंगनबाड़ी केंद्र बनकुरी प्रथम पर एक महीने का राशन नहीं दिया है।


जिसका विवरण 135 किलो व 76 पैकेट दाल, 500 ग्राम के 134 पैकेट रिफाइंड तेल, 134 पैकेट दलिया एक किलो तथा 119 पैकेट दलिया 500 ग्राम है, जो अभी तक नहीं दिया गया है। इसी तरह द्वितीय केन्द्र का भी राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह समूह 10 महीने से राशन कम देता है इसकी शिकायत कई बार ब्लॉक मिशन मैनेजर से किया, लेकिन अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। समूह अध्यक्ष के पति कार्यकत्रियों से अपमान जनक बातें करते हैं. और कहते हैं कि जो करना हो कर लो वह राशन नहीं दे पाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more