हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2024

बडी खबर: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर


बडी खबर: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई है जिसमें गन्ना मूल्य में वृद्धि, सेमीकंडक्टर नीति सहित 17 प्रस्तावों मुहर लगी। गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि का प्रस्ताव पास हुआ। अब गन्ना 370 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। बता दें कि पिछ्ले 6 सालों में अब तक 55 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। वर्तमान सत्र में किसानों का 86 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।

गन्ना मूल्य वृद्धि 3 श्रेणियों पर होगी। गन्ना मंत्री ने बताया कि आज योगी सरकार ने गन्ना मूल्य 370 रुपये (अगैती) कर दिया है। 2200 करोड़ किसानों के खाते में अतिरिक्त जाएगा। पिछली सपा सरकार में 5 साल में केवल 25 रुपये बढ़े। योगी सरकार में 6 साल में 55 रुपये बढ़े।

बैठक में ये प्रस्ताव हुए पास-
  • अयोध्या के एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम का प्रस्ताव पास हुआ।
  • अग्निशमन सेवा अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव पास हुआ।
  • चौरी-चौरा के नाम पर मुंडेरा नगर पंचायत का नाम का प्रस्ताव पास हुआ।
  • उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन को राज्य स्थानीय कर, संपत्ति कर, गृहकर, सर्विस चार्ज, जलकर, विज्ञापन कर और पार्किंग शुल्क में छूट का प्रस्ताव पास हुआ।
  • तीन निजी विश्वविद्यालय- जेएसएस विवि नोएडा, सरोज इंटरनेशनल विवि लखनऊ, शारदा विवि आगरा की स्थापना और आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग से भूमि का पीएसी को निशुल्क हस्तांतरण संबंधित प्रस्ताव पास हुआ।
  • नगर विकास विभाग के अन्तर्गत आने वाली भूमि के परिवर्तन उत्तर प्रदेश लघु एवं सूक्ष्म मध्यम की इकाई लगाने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more