हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 February 2024

टाइम एंड मोशन स्टडी वाले निर्धारित समय पर विद्यालय न पहुंचे शिक्षक तो कार्रवाई


संभल। निर्धारित समय से स्कूल न पहुंचने वाले परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों पर अब कार्रवाई होगी। इस बाबत महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को दोबारा आदेश जारी कर कहा है कि शिक्षकों को स्कूल शुरू होने से 15 मिनट पहले आना होगा और पढ़ाने के बाद 30 मिनट तक स्कूल में ही रुकना पड़ेगा।


आदेश न मानने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही गैर शैक्षणिक कार्यों को स्कूल की समाप्ति के बाद ही करने को कहा है। टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर सभी स्कूलों को 240 शिक्षण दिवस के लक्ष्य को पूरा करना पड़ेगा। बीएसए ने बताया कि पत्र मिला है। इसके अनुरूप सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more