हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 February 2024

सम्पदा पोर्टल पर आधार कां प्रमाणीकरण ने बढ़ाई मुश्किलें


गोरखपुर, । महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध बेसिक शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों के आधार प्रमाणीकरण का आदेश दिया है। जिससे शिक्षकों की हैरानी परेशानी बढ़ गई है। शिक्षकों ने सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध अनेक जानकारियों को अपूर्ण अथवा गलत बताते हुए आधार प्रमाणीकरण के लिए पोर्टल का सहारा लेना अनुचित बताया है।


महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के आधार कार्ड में नाम मानव सम्पदा पोर्टल पर अंकित नाम एवं उसकी मात्रा

के समान सुनिश्चित कराने को कहा है। शिक्षकों ने कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल के आधार पर आधार कार्ड में संशोधन कराने का आदेश दिया गया है जबकि आधार कार्ड बहुत पहले ही बन चुका है और पोर्टल तो अभी हाल के वर्षों में शुरू हुआ है।

उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र ओझा ने कहा कि बहुत सारी महिला शिक्षिकाओं ने शादी के बाद अपने पति के टाइटल के अनुसार आधार कार्ड बनवाया है। इन शिक्षिकाओं का जब आधार अथेंटिकेशन नहीं हो पाएगा तो उनके विरुद्ध कई जांच शुरू हो जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more