हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 February 2024

गैस गीजर से बाथरूम में महिला टीचर की मौत, तीन महीने पहले मिली थी नौकरी


कानपुर में गैस गीजर से एक महिला टीचर की मौत हो गई। तीन महीने पहले ही उसका चयन बिहार शिक्षक भर्ती में हुआ था। युवती चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आई थी। शादी समारोह के बाद घर लौटी और बाथरूम में नहाने के दौरान गैस गीजर लीकेज होने से बेहोश हो गई। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद महिला टीचर ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 






रावतपुर क्षेत्र के केशवपुरम आवास विकास निवासी संतोष यादव का ट्रक बॉडी का कारखाना है। संतोष ने बताया कि उनकी बेटी अमिता यादव (26) का तीन महीने पहले बिहार की शिक्षक भर्ती में चयन हुआ था। अमिता उन्नाव रघुवीर खेड़ा में रहने वाली चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की छुट्टी लेकर घर आई थी। उन्नाव से शादी से घर लौटने के बाद 16 फरवरी की शाम नहाने के लिए बाथरूम में गई, लेकिन बाहर नहीं निकली। 




काफी देर तक बाथरूम से कोई आवाज नहीं आने पर मां ललिता ने आवाज दी, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। उन्होंने अमिता के पिता संतोष और भाई अमन को जानकारी दी। परिवार के लोग घबरा गए और तरवाजा तोड़ा तो अमिता बाथरूम में अचेत हालत में पड़ी हुई थी। परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार देर रात शिक्षिका अमिता ने दम तोड़ दिया। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more