शिक्षिका ने पति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा


सिंघिया, । बीपीएससी पास कर शिक्षिका बनी एक महिला ने दुर्गा स्थान चौक पर अपने पति को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। महिला को पति को इस कदर पीटते देख चौक पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। करीब आधा घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। यह घटना शुक्रवार शाम हुई। बताया जाता है कि महिला अपने पति के अवैध संबंध से आजिज आ यह कदम उठाया।


शिक्षिका ने बताया कि उसके पति का एक लड़की से अवैध संबंध है। इसकी जानकारी होने पर उसने मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसकी गिरफ्तारी हुई थी। उसके बाद पति ने उसे ठीक से रहने का आश्वासन दिया। तब उसने मामले समाप्त करा उसे जेल से निकलवाया। शिक्षिका ने बताया कि जेल से निकलने के बाद पति उसके क्योटहर गांव स्थित ससुराल आया। लेकिन रात में ही धोखा देकर घर से फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि पति सिंघिया में एक मकान लेकर उस लड़की के साथ रह रहा है। तब वह अपने ससुर के साथ सिंघिया आकर उसकी खोज शुरू की। उसी क्रम में दुर्गा चौक के पास वह मिल गया। उसे देख वह भागने लगा। पकड़ने पर हाथापाई करने लगा। जिसके बाद उसे पीटा। लोगो ने बीचबचाव कर पत्नी के साथ पति को घर भेज दिया। इधर सिंघिया में युवक के साथ रह रही युवती को घटना की जानकारी मिली तो वह थाना पहुंच गई। थानेदार को उसने बताई की क्योटहर गांव के अभिषेक मुखिया ने न्यायालय में उससे शादी की है। उसकी पहली पत्नी ससुराल वालों के साथ जबरन उसे लेकर चली गयी। उसने युवक की हत्या की करने की आशंका जता न्याय की गुहार लगायी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि एक मामला पूर्व में दर्ज है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।