UpdateMarts
Follow Channel

29 March 2024

शिक्षामित्र, अनुदेशक भी लगेंगे चुनाव ड्यूटी में



लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दौरान शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य समकक्ष संविदा कर्मी भी चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे। इस बारे में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर ने निर्देश जारी किए हैं।


निर्देश में कहा गया है कि नियमित कार्मिकों, मण्डलीय पूल से प्राप्त कार्मिकों के पूरी तरह इस्तेमाल के बाद ही प्रस्तावित संविदा कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जा सकेगा।