हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 March 2024

डॉ. डीपी शाही उच्च शिक्षा के कार्यकारी निदेशक


राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद संत कबीरनगर के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप शाही को उच्च शिक्षा विभाग का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है।

उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल की ओर से शुक्रवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी हुआ। निवर्तमान उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. ब्रह्मदेव के 29 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठतम अधिकारी डॉ. डीपी शाही को तैनाती दी गई है। गोरखपुर के मूल निवासी डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप शाही 1990 में सेवा में आए और तकरीबन साढ़े तीन दशक का अनुभव है। वह शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर काम कर चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ से वार्ता में उन्होंने कहा कि फाइलों का त्वरित निस्तारण और शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता होगी। शनिवार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more