हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2024

शिक्षकों ने की पारस्परिक स्थानांतरण की मांग


हमीरपुर : बेसिक शिक्षा विभाग में
अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण नीति पर कोर्ट के आदेश के बाद भी की जा रही अनदेखी से परेशान शिक्षकों ने लखनऊ जाकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।


शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में बताया कि सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी अभी तक पारस्परिक स्थानांतरण में पेयरिंग कर चुके शिक्षकों की रिलीविंग नहीं हो सकी है। इस प्रक्रिया में आवेदन किए हुए एक वर्ष पूरे होने को हैं। लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के अंतरजनपदीय सामान्य एवं पारस्परिक स्थानांतरण 2023-24 के लिए 02 जून 2023 को शासनादेश जारी हुआ था। इस शासनादेश में उल्लेख था कि दोनों
प्रक्रियाएं समानांतर चलेंगी। सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया को लगभग एक माह में पूर्ण कर लिया गया और पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया अभी भी लटकी हुई है। पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए आवेदकों द्वारा आनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं पेयर बनाने की कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी है। लेकिन सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के 9 जनवरी 2024

के आदेश में इस प्रक्रिया के तहत स्थानांतरण की कार्रवाई को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि वह यह बात कैबिनेट की बैठक में रखेंगें। प्रतिनिधि मंडल में अनुराग तिवारी, निर्भय सिंह, भीमसेन, सिद्धार्थ यादव, आशा कुशवाहा, अंजली गुप्ता, अंशू यादव मौजूद रहे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more