हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2024

तदर्थ शिक्षकों ने घेरा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय


लखनऊ। माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले तदर्थ शिक्षकों ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। 



शिक्षकों ने न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए सेवा बहाल करने और जौनपुर के बचे हुए तदर्थ शिक्षकों का बकाया भुगतान जारी करने की मांग की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह और महामंत्री सुशील शुक्ला ने कहा कि जिलों में डीआईओएस उनके मामले में मनमानी कर रहे हैं।



 उच्च न्यायालय में विभिन्न याचिकाओं में पारित आदेशो के अनुसार वर्ष 2000 के बाद सभी तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं नियमित रखते हुए वेतन भुगतान का आदेश दिया गया है। हम सभी तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बहाल करते हुए वेतन भुगतान किया जाए ताकि हम सभी पूर्ण मनोयोग से जुलाई से विद्यालय में जा सके। 




माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव को ज्ञापन देते हुए प्रदेश महामंत्री सुशील शुक्ला ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के चलते ही भाजपा लोकसभा चुनाव में 37 सीटों पर सिमट गई। यही रवैया रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को और नुकसान होगा। संघर्ष समिति ने कहा कि यदि जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो वह इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more