12 June 2024

प्रेरणा पोर्टल मेनटेनेंस के चलते एक पखवारे से नहीं कर रहा काम

 देवरिया। बेसिक शिक्षा परिषद में छात्रों और शिक्षकों का डेटा अपडेट होता है। विभाग का प्ररेणा पोर्टल के काम नहीं करने से पिछले एक पखवारे से कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्य को प्रेरणा पोर्टल पर आन लॉइन करना होता है। इसके लिए विद्यालयों में हेडमास्टर को टैबलेट दिया गया है। प्रेरणा पोर्टल मेनटनेंस होने के चलते अपडेट नहीं हो पा रही है। जिससे बेसिक शिक्षा विभाग की सूचना पोर्टल के माध्यम से नहीं हो पा रहा है।

देवरिया जिले में बेसिक शिक्षा परिषद की 2121 स्कूल है। इन स्कूलों में लगभग साढ़े सात हजार शिक्षक और कर्मचारी है। इसके साथ ही लगभग ढाई लाख छात्र स्कूलों में पढ़ते है। विभाग ने परिषदीय विद्यालयों के सभी रिकार्ड को ऑनलाइन कर दिया है। विद्यालय के शिक्षकों की छूट्टी लेने से लेकर ड्यूटी आने और जाने की जानकारी इस देना होता है। इसके साथ ही छात्रों के बारे में जानकारी देना होता है। 




कार्यालय के रिकार्ड को भी आनलाइन भरना होता है। जिससे स्कूलों के बारे में जिला, मंडल और प्रदेश स्तर के अधिकारी इसे देख सके और मानिटरिंग कर सके। पिछले एक पखवारे से प्ररेण पोर्टल खुल नहीं रहा है। जिससे शिक्षक और बीएसए के कर्मचारी डाटा को नहीं अपडेट कर पा रहे है। जिससे कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल से कोई भी डाटा नहीं मिल पा रहा है। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि स्कूल बंद होने के चलते बहुत कम काम हो गया है। इसके बाद भी डाटा को लेकर आए दिन परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। पोर्टस पिछले एक पखवारे से कार्य नहीं कर रहा है। पता करने पर बताया जा रहा है कि पोर्टल में मेनटेनेंस कार्य चल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में यह ठीक हो जाएगा।



पिछले एक पखवारे से प्रेरणा पोर्टल में परेशानी है, जिससे डाटा अपडेट नहीं हो पा रहा है। आने वाले कुछ दिनों ने यह ठीक हो जाएगा।

आलोक पाण्डेय, डीसी, बेसिक शिक्षा परिषद, देवरिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more