हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2024

फैसला : पांच नए राज्य विश्वविद्यालयों के नाम में संशोधन, राज्य शब्द हटाया गया



लखनऊ। कैबिनेट ने प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों के नामों में मामूली संशोधन पर सहमति दी है। प्रस्ताव के अनुसार नए राज्य विश्वविद्यालयों के नाम से राज्य शब्द को हटाया गया है।



महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का नाम अब महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालयह मां आजमगढ़ देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर, मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मिर्जापुर, मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर से भी राज्य शब्द को हटाने को मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने
बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय
मुरादाबाद का नाम गुरु जंभेश्वर
विश्वविद्यालय मुरादाबाद करने के प्रस्ताव 04 को सहमति दी है। उन्होंने बताया प्रदेश में उच्च का विकास करने व यहां के छात्रों को अपने ही प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को भी प्रमोट किया जा रहा है। इसी क्रम में दो नए निजी विश्वविद्यालयों को लेटर ऑफ इंटेंट देने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इसमें एचआरआईटी गाजियाबाद और दूसरा फ्यूचर विश्वविद्यालय बरेली हैं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more