हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 June 2024

यूजीसी नेट वापस ऑनलाइन कराए जाने की घोषणा से युवा खुश

 

यूजीसी नेट परीक्षा 2024 ऑफलाइन बीती 18 जून को हुई थी। परीक्षा के एक दिन बाद ही परीक्षा में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद रद्द कर दिया गया था।



अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट को पूर्व की भांति ऑनलाइन कराने का निर्णय लेते हुए यूजीसी नेट के साथ ही सीएसआईआर नेट परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। परीक्षा तिथि घोषित होने और परीक्षा ऑनलाइन कराए जाने की घोषणा का अभ्यर्थियों ने स्वागत किया है।


यूजीसी नेट की तैयारी करने और 18 जून को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा रद् होने का बड़ा झटका लगा था। एक तो परीक्षा केन्द्र काफी दूर तक बना दिए गए थे और परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली थीं। कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई थी। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केन्द्र पर हंगामा भी किया था। एनटीए ने शुक्रवार देर रात परीक्षा की तिथियां घोषित कीं। यूजीसी नेट की परीक्षा 21 अगस्त से चार सितम्बर के मध्य करायी जाएंगी।


वहीं सीएसआईआर नेट की परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक, एनसीईटी 2024 परीक्षा 10 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से कराने की घोषणा की गई है। यूजीसी नेट की 18 जून को परीक्षा 83 विषयों में हुई थी। दो पाली में देश के 317 शहरों में हुई परीक्षा हुई थी। जिसमें 11.21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 81 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं बता दें कि सीएसआईर नेट की परीक्षा 25 से 27 जून तक होनी थी। जो कि 21 जून को स्थगित कर दी गई थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more