हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 July 2024

सीडीओ को बीएसए कार्यालय में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी


मैनपुरी। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। सीडीओ को बीएसए कार्यालय में 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

वहीं एडीएम को एआरटीओ कार्यालय में खाली कुर्सियां मिलीं। अधिकारियों ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। एक साथ हुए निरीक्षण से सरकारी विभागों में खलबली देखी गई।

सीडीओ नेहा बंधु सुबह 10:20 बजे बीएसए कार्यालय पहुंची। यहां सीडीओ को निरीक्षण के दौरान 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद सीडीओ डीआईओएस कार्यालय पहुंची यहां भी दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

सीडीओ ने विकास भवन के विभिन्न कक्षों का भी निरीक्षण किया इसमें चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

सीडीओ ने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। एडीएम रामजी मिश्र ने सीएमओ कार्यालय और एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एआरटीओ कार्यालय में कई कर्मचारी गायब मिले। यहां खाली कुर्सियां देख एडीएम ने नोटिस जारी कर अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more