हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 July 2024

शिक्षा भवन पर शिक्षकों ने दिया धरना




लखनऊ। शिक्षा भवन पर बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना दिया। शिक्षकों ने सिटीजन चार्टर लागू करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, समान कार्य का समान वेतन व निशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित 23 सूत्री मांग उठाई। संगठन के प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए सिटीजन चार्टर को लागू करना जरूरी है। उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार को ज्ञापन दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more