हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 July 2024

पांच अगस्त तक ही होंगे 10वीं-12वीं में प्रवेश



वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पांच अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि तक जो विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले सकेंगे, उन्हें प्रवेश का फिर से अवसर नहीं मिलेगा। जबकि, कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी से पास होने वाले विद्यार्थी कक्षा 11 में 20 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव साहब सिंह यादव ने बताया कि सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी विद्यालय में पांच अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कर दें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more