हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 July 2024

बेसिक शिक्षकों की मांगी वरिष्ठता सूची

प्रयागराज, । सूबे के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को प्रोन्नति दिए जाने की कवायद तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को पत्र लिखकर शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी है।



पत्र में शिक्षक/शिक्षिकाओं की अंतिम वरिष्ठता सूची 27 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि इसे एक्सलशीट में विशेष वाहक भेजकर अनिवार्य रूप से परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उधर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक अजय कुमार द्विवेदी ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी स्थानांतरित कार्यभार ग्रहण करने अथवा कार्यमुक्त किए जाने की जानकारी मांगी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more