UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 July 2024

रोडवेज में जल्द 10 हजार परिचालकों की होगी भर्ती


लखनऊ, प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जल्द से जल्द 10 हजार परिचालकों की जल्द भर्ती करने के निर्देश दिये हैं। वह गुरुवार को परिवहन निगम के सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।



उन्होंने कहा कि परिचालकों की कमी से परिवहन निगम की बहुत सी बसें आफ रूट हो रही हैं, इससे परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने टेक्निकल स्टाफ की कमी को भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि बस स्टेशनों के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी की बसें लोगों को मुहैया कराई जाएं। इसके लिए जरूरी है कि वर्कशाप में बसों की अच्छी ढंग से मरम्मत की जाए, जिससे बसों की छत टपकने की समस्या दूर हो सके। परिवहन निगम की बसों से यात्रा करते समय लोगों को सुखद एवं आरामदायक यात्रा की अनुभूति हो सके, इसके लिए बसों की सीटें व शीशे इत्यादि बेहतर कंडीशन में होने चाहिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more