हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 July 2024

गर्मी से स्कूलों में 50 बच्चे बेहोश दो शिक्षकों की भी तबीयत बिगड़ी



अलीगढ़। भीषण गर्मी के चलते शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों में 50 बच्चे गश खाकर गिर गए। दो शिक्षकों की भी तबीयत बिगड़ी है। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल के वक्त ही सबसे ज्यादा बिजली कटौती हो रही है। इससे पंखे नहीं चल पाते। 34 डिग्री तापमान के बीच बगैर पंखे के क्लास में बैठने से बच्चे बीमार हो रहे हैं।


उच्च प्राथमिक विद्यालय धनौली, उतरा गंगीरी, खेरुपुरा, खुर्रमनगर और मदनगढ़ी लोधा के बच्चे हैं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय नगला रंजीता अकराबाद में शिक्षिका और गोविंदपुरी फगोई लोधा में शिक्षक की हालत खराब हो गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more