हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 July 2024

प्राइमरी स्कूलों में बनेंगे ईको क्लब



लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में ‘इको क्लब फार मिशन लाइफ’ का गठन किया जाएगा। इसके तहत 31 अगस्त तक स्कूली बच्चे अपनी माताओं के साथ स्कूल परिसर व सार्वजनिक स्थलों के अलावा अमृत सरोवरों के करीब पौधे रोपेंगे। हर पौधे की जियो टैगिंग होगी और उसे रोपने वाले बच्चे और उनकी माताओं के नाम लिखी तख्तियां भी लगेंगी। बढ़ते पौधों के साथ विद्यार्थी अपनी माता के साथ फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया अथवा स्कूली मंच पर साझा कर सकेंगे।


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ मिला कर केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर 27 जुलाई से प्रदेश भर के स्कूलों में पौधरोपण का यह अभियान शुरू होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more